श्री आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशानुसार रोहतास पुलिस के द्वारा जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु तीनों अनुमंडल अंतर्गत अलग-अलग विशेष टीम का गठन किया गया है।
विशेष टीम के द्वारा लगातार अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त खनन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी
रोहतास पुलिस को सूचना मिली कि तिलौथू/चेनारी एवं कोचस थानांतर्गत खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन कर बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा है।
इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, तिलौथू/ चेनारी/कोचस थाना को थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के साथ अपने थाना क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध सघन छापेमारी करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, तदनुसार अवैध खनन के विरुद्ध थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान *तिलौथू थाना क्षेत्र से अवैध खनन में 01 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है साथ ही चालक जोखन कुमार, पिता– प्रमोद पासवान, ग्राम–तुम्बा, थाना+जिला-रोहतास, चेनारी थाना क्षेत्र से अवैध खनन में 01 ट्रैक्टर एवं चालक रजनीश कुमार पिता संतोष सिंह ग्राम- छितराटाड़, थाना-चेनारी, जिला- रोहतास को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कोचस थाना क्षेत्र से अवैध खनन में 01 ट्रक को जप्त किया गया है। इस प्रकार कुल-02 ट्रैक्टर एवं 01 ट्रक को जप्त किया गया है साथ ही 02 चालक को भी गिरफ्तार किया गया है*

इस संबंध में नियमानुसार कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। रोहतास पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
*अवैध खनन में गिरफ्तारी/जप्त वाहन:-*
ट्रक-01,
ट्रैक्टर-02,
गिरफ्तारी-02