6 सितम्बर को प्रखंड पर 17 सूत्री मांगों के समर्थन में वार्ड सदस्य संघ करेगें उपवास
वंशी अरवल से राकेश कुमार की रिपोर्ट
वंशी (अरवल ) बिहार प्रदेश वार्ड सदस्य पंच सदस्य संघर्ष लोकतंत्र रक्षा अभियान समिति सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड एवं करपी प्रखंड के कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई .बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से 6 सितंबर को 17 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया .इस मौके पर राकेश कुमार संजय यादव राजेश कुमार रंजन राजवंशी कमलेश पासवान पार्वती देवी सेवक सिंह सूरज कुमार राम कुमार गुंजन सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
