लोक जनशक्ति पार्टी में आजीवन सदस्यता ग्रहण किया --- सत्येंद्र रंजन
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी (अरवल) ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन से प्रभावित होकर करपी प्रखंड के ग्राम कोचहासा में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में आजीवन सदस्यता ग्रहण किये , जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि अरवल ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संगठन को बिहार में एक नम्बर बनाना पहली प्राथमिकता है उन्होंने ने कहा कि अरवल ज़िला में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के आजीवन सदस्य बनाने का जो जिम्मेवारी दी गई ,निर्धारित समय के पहले पूरा कर लिया गया है । सांसद चिराग पासवान के विकसित बिहार , सुन्दर बिहार बनाने के संकल्प के साथ बिहार के आम जनमानस आशाभारी निगाहों से सांसद चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में लोग देख रहे है । आजीवन सदस्यता अभियान में ज़िला महासचिव विजय पासवान ,ज़िला सचिव भीम पासवान , ज़िला कार्यकारिणी सदस्य मोहित कुमार , ज़िला कार्यकारिणी सदस्य रामानन्द पासवान , वंशी प्रखंड अध्यक्ष महावीर पासवान , करपी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव मुख्य रूप से शामिल हुए ।
