भाकपा माले जिला कार्यालय अरवल, महागठबंधन की बैठक
7 अगस्त 2022 जिला मुख्यालय में महागठबंधन का होगा विशाल प्रदर्शन
अरवल महंगाई - भ्रष्टाचार- बेरोजगारी के मुद्दे के अलावे अग्निपथ आंदोलन में गिरफ्तार युवाओं को रिहा करने, मुकदमा वापस लिए जाने, अरवल जिला को सुखा क्षेत्र घोषित करने की महागठबंधन की होगी प्रमुख मांग –महानंद
महागठबंधन की बैठक भाकपा माले जिला कार्यालय में सम्पन्न हुआ. बैठक का संचालन भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव , राजद जिला अध्यक्ष जगजीन राम ने की.
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय विधायक महानंद सिंह ने कहा कि अगस्त क्रांति अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए स्थापित हुआ था. इसके लिए किसान-मजदूर, देशभक्त अपनी शहादत दी थी. लेकिन आजादी के 75 साल के बाद आज किसान-मजदूर, छात्र, युवा महिलाओं, गरीबों, बेरोजगारों, पत्रकारों के ऊपर सत्ता में बैठे भाजपा की मोदी सरकार ने हमला तेज कर दिए है. किसान की जमीन से बेदखली करने की पूरी साजिश चल रही है. देश की संपत्ति कॉरपोरेट के हाथों औने पौने भाव में बेचा जा रहा है. संविधान, लोकतंत्र एवं नागरिक अधिकारों पर हमला सरकार के द्वारा बदस्तूर जारी है. आज विपक्ष एकजुट होकर का आंदोलन न करे इसके लिए ईडी के जरिए नेताओं को फंसाने की पूरी साजिश चल रही है.
महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ा हुआ है, लेकिन सरकार इस पर काबू पाने में नाकाम रह रही है. आज आम नागरिकों को करुआ तेल ढाई सौ से ज्यादा प्रति लीटर खरीदना पड़ रहा है. जबकि गैस सिलेंडर 400 के बजाय 12 सो रुपए में खरीदना पड़ रहा है. महंगाई की मार झेल रही जनता के ऊपर सूखा का प्राकृतिक प्रकोप के कारण और भी परेशान कर दिया है. इसलिए सरकार बिहार को सूखा क्षेत्र घोषित करते हुए किसान-मजदूरों के लिए मुफ्त में बिजली, सारे कर्ज माफ करने तथा अन्य तरह के लोककल्याणकारी योजनाओं को लागू कर फायदा पहुंचाने का काम करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव करके भाजपा - जदयू सरकार मजदूरों पर हमला तेज कर दिया है. अपने हक और अधिकार के लिए लड़ रहे मजदूर को किसी न किसी रूप में सत्ता में बैठे लोग फंसाने में लगे हैं.
सेना में जो बदलाव किया गया है उससे नौजवानों के अंदर गुस्सा फूटना वाजिब है. आंदोलन में शामिल नवजवानों के ऊपर से सभी मुकदमे वापस लिया जाना चाहिए. जो जेल में है उन्हें फौरन जेल से रिहा करना चाहिए. दुनिया के सबसे ताकतवर सेना हिंदुस्तान की मानी जाती थी अग्निवीर के रूप बहुत ही कमजोर करने की साजिश है.
1974 में जेपी आंदोलन छात्र नौजवानों ने शुरू किया था और सत्ता में बैठे सरकार को खदेड़ने का काम किया था. लेकिन आज सत्ता में बैठे आर एस एस भाजपा नौजवानों किसानों मजदूरों के ऊपर दमन के तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.
राजद के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम एवं जिला के प्रधान महासचिव घनश्याम प्रसाद वर्मा ने कहा सरकार के दमन आत्मक रवैया के खिलाफ एकजुट होना आज समय की मांग है. उन्होंने कहा की जनता जब मकान मांगती है तो सरकार बुलडोजर से मकान को ढाहने का काम कर रही है. सुशासन और विकास की सरकार में सीधे उल्टा हो रहा है. सभी कार्यालयों में बिना घूस के कुछ भी काम नहीं होते. लिहाजा, हमें एकजुट होकर के लड़ना ही पड़ेगा.
भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि किसानों के खेत में पानी पहुंचे इसके लिए रजवाहो तक पानी की गारंटी करना होगा. पक्का मकान में लिए जा रहे रिश्वत पर रोक लगाना होगा. सभी गरीबों को राशन की गारंटी करनी होगी. मनरेगा के तहत काम देने का मुद्दा भी प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा रहेगा.
बैठक में भाकपा माले नेता रविन्द्र यादव, राजद के युवा नेता प्रवीण कुमार, महेंद्र प्रसाद, सुएब आलम,रामकुमार सिन्हा आरजेडी घनश्याम वर्मा, रामेश्वर चौधरी, प्रवीन कुमार,अर्जुन यादव, अभय यादव,उमेश यादव,सुरेश यादव,संजय कुमार, नेता मौजूद थे , 5- 6 अगस्त को पूरे जिले में प्रचार प्रसार किया जाएगा. सभी प्रखंडों में महागठबंधन की बैठक भी होगी.
1. जितेंद्र यादव
भाकपा माले
जिला
सचिव
2. जगजीवन राम
जिलाध्यक्ष, राजद, अरवल.
3. घनश्याम प्रसाद वर्मा
प्रधान महासचिव, राजद, अरवल

