Tuesday, August 2, 2022

दो शराब कारोबारी गिरफ्तार भेजा गया जेल

दो शराब कारोबारी गिरफ्तार भेजा गया जेल 




करपी (अरवल) बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के  बाद भी लोग अपनी काली करतूतों से बाज नहीं पकड़ रहे हैं शराब बनाने वाले और शराब बेचने वाले और पियक्कड़ पर विशेष रूप से ध्यान शराब अधिकारियों का है वही उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी दल का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्यनिषेध अमरेश कुमार दास के नेतृत्व में अरवल थाना अंतर्गत प्यारे चक शिव मंदिर के पास से दो शराब कारोबारियों का गिरफ्तार किया गया है वही अवर निरीक्षक अमरेश कुमार दास ने कहा कि सोमवार को सघन छापामारी कर बेला बिगहा निवासी सुदामा पासवान के पुत्र अमरनाथ पासवान को एवं राजेंद्र पासवान के पुत्र संतोष कुमार को 2-2 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया इस मौके पर छापेमारी दल में प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध अताउर रहमान, अजीत कुमार , सरोज सिंह एवं  सर्वजीत ठाकुर एवं सैप सशस्त्र बल शामिल थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...