Tuesday, August 2, 2022

भाकपा का सम्मेलन संपन्न

भाकपा का सम्मेलन संपन्न 




अरवल  शाखा कार्यालय अरवल में भाकपा का सम्मेलन का. गोपाल चौधरी के निवास पर संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता का. देवराज चौधरी के द्वारा किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन जिला सचिव मंडल के सदस्य का. रामचंद्र पाठक ने किया. बहस के बाद का. शमीम अख्तर को शाखा सचिव , का. मदन चौधरी को सहायक सचिव तथा गोपाल प्रसाद को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया. सम्मेलन को जिला परिषद के सदस्य समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...