अरवल सदर अस्पताल में ब्लड बैंक स्टाफ की कमी के कारण मात्र 8 घंटे तक ही खुलना उचित नहीं –महानंद
अरवल ब्लड बैंक 24 घंटे खुले रहते हैं लेकिन अरवल में ब्लड बैंक की कर्मिओ की कमी से अरवल में ब्लड बैंक 8 घंटे स्टाफ ड्यूटी करते है. उसमें भी उन्हें पटना से आना पड़ता है. उसे रहने के क्वार्टर नहीं आवंटन किया गया है. लेकिन विकल्प में लैब टेक्नीशियन एवं जीएनएम तो 24 घंटे के लिए रोस्टर के आधार पर ड्यूटी कर सकते हैं. सिविल सर्जन और ब्लड बैंक प्रभारी को तुरंत पहल करना होगा. जब रात्रि के समय किसी मरीज को ब्लड की जरूरत होगा तो दिक्कत होगी.
स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में सीएस व पदाधिकारी को सक्रिय रहना होगा.
