Sunday, August 14, 2022

सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से स्थानीय संस्था ग्रामीण लोक सेवा द्वारा ओम बायोफुएल्स (पेट्रोल पंप ), NH-139 चिरौरा

सड़क परिवहन एवं राज मार्ग  मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से स्थानीय संस्था ग्रामीण लोक सेवा द्वारा ओम बायोफुएल्स (पेट्रोल पंप ), NH-139 चिरौरा 

 नौबतपुर से चिंटू कुमार की रिपोर्ट
नौबतपुर पटना में ट्रक ड्राइवरों  के मुफ्त आँख जाँच एवं चश्मा वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया है I यह शिविर दिनांक-  (पाँच दिवसीय) चलेगी I इस दौरान 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिविर स्थगित रहेगीI 
शिविर में ट्रक ड्राइवरों का नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 राजवीर रंजन एवं टीम के  द्वारा मुफ्त गहन आँख जाँच किया जायेगा एवं आवश्यकतानुसार चश्मा दिया जायेगा I इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ट्रक से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करना  है I ऐसा पाया गया है कि बहुत साडी सड़क दुर्घटनाएं ड्राइवरों के आँख की कमजोरी एवं काम दिखाई देने के कारण हो रही है I
ग्रामीण लोक सेवा के सचिव श्री उमाशंकर सिंह से जानकारी दी कि लगभग 30 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं ट्रक से होती है जिसमें ड्राइवरों के आँख की कमजोरी एक महत्वपूर्ण कारण है I 45 प्रतिशत ड्राइवरों के बीच आँख से सम्बंधित समस्याएं पायी गयी है I लगभग 64 प्रतिशत ड्राइवर कभी आँख जाँच नहीं करवाया है यहाँ तक कि 35 प्रतिशत ड्राइवरों को ट्रैफिक लाइट देखने में भी समस्या होती है I  इसलिए इनलोगों का आँख जाँच कर चश्मा देने आवश्यक हैI
इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए स्थानीय मुखिया श्री अभिषेक ने बताया कि ट्रक ड्राइवरों का आँख जाँच कर चश्मा देना बहुत सराहनीय कदम है I ट्रक ड्राइवरों को समय-समय पर आँख जाँच करवाते रहना चाहिए एवं नियमित चश्मा का उपयोग करना चाहिए I इनके बीच जागरूकता कार्यक्रम चलने कि भी आवश्यकता है I उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि इसी तरह संस्था एवं सरकार को सभी तरह के गाड़ियों के ड्राइवरों का नियमित आँख जाँच करते रहना चाहिए जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके I
मोके पर स्थानीय सरपंच श्री शम्भू शर्मा , संस्था के समन्वयक श्री नागेंद्र कुमार, स्थानीय थाना के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे I
श्री उमाशंकर सिंह
सचिव

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...