Saturday, August 20, 2022

95पुड़िया स्मैक के साथ पुलिस ने पांच लोगो को किया गिरफ्तार

95पुड़िया स्मैक के साथ पुलिस ने पांच लोगो को किया गिरफ्तार




 नौबतपुर से चिंटू कुमार की रिपोर्ट


नौबतपुर -शनिवार को नौबतपुर पुलिस ने 95पुरिया स्मैक के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है.गिरफ्तार लोगो की पहचान ऋषि कुमार,देव कुमार,सनिल कुमार,बिट्टू कुमार एव कन्हैया कुमार के रूप में हुई सभी गिरफ्तार लोग नौबतपुर थाना के विभिन्न गांव का रहने वाला है।मिली जानकारी के अनुसार बीते रात को नौबतपुर पुलिस ने थानाक्षेत्र के फतेपुर स्कूल के पास से गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए मौके से पांच लोगो को गिरफ्तार किया जहा गिरफ्तार लोगो के पास से 95पुड़िया स्मैक बरामद किया। थानाध्यक्ष मो. रफीकुल रहमान ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फतेहपुर स्कूल के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया जिसके पास से 95 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है फिलहाल मामला दर्ज कर पांचों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...