Saturday, August 20, 2022

पिता ने अपनी बेटी के ऊपर बरसाई गोलियां,बेटी के शरीर में लगी पांच गोली

पिता ने अपनी बेटी के ऊपर बरसाई गोलियां,बेटी के शरीर में लगी पांच गोली




आईसीईयू में बेटी भर्ती लेकिन बेटी ने पुलिस से  कहा पिता से गलती से चली है गोली




 नौबतपुर से चिंटू कुमार की रिपोर्ट


नौबतपुर:एक सनकी पिता ने अपनी बेटी के ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी जहां बेटी के शरीर में पांच गोली लगी है आनन-फानन में घर के सदस्यों ने घायल बेटी को बिहटा  स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहटा और नौबतपुर पुलिस मौके पर पहुंची ।

मिली जानकारी के अनुसार नौबतपुर थानाक्षेत्र के रेंगनियाबाग गांव निवासी ऋषि देव प्रसाद की 21 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी के ऊपर पिता के द्वारा गोलीबारी की गई मधु कुमारी के शरीर में पांच गोली लगी आनन-फानन में लोगों ने घायल पुत्री को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है हालांकि घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है. इधर घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है कई तरह की चर्चा इस घटना को लेकर गांव में चल रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग को लेकर पिता पुत्री में विवाद हुआ है इसी को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है इधर घटना को लेकर घायल पुत्री की मां मनोरमा देवी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। हालाकि  मां ने बताया कि पिता से गलती से गोली चली है बेटी घर में बैठी हुई थी इसी दौरान गोली चल गई है।घटना को लेकर जांच करने पहुंचे बिहटा थानाअध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि डॉक्टरों के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई थी बिहटा के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में एक युवती को पांच गोली लगी हुई है जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हालांकि प्रथम दृष्टया जांच के क्रम में पता चला है कि युवती को उसके पिता के द्वारा गोली मारी गई है फिलहाल घायल युवती का  सिटी स्कैन कराया जा रहा है इसके अलावा मामले को लेकर जांच की जा रही है घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 इधर घटना को लेकर नौबतपुर थानेदार मो. रफीकुल रहमान ने बताया कि थाना क्षेत्र के रेगनियाबाग गांव में गोलीबारी घटना की जानकारी प्राप्त हुई है हालांकि कितनी गोली युवती को लगी है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है घायल युवती का  इलाज बिहटा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...