Wednesday, August 17, 2022

दशरथ मांझी को पुण्यतिथि पर याद किया

दशरथ मांझी को पुण्यतिथि पर याद किया

 अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

अरवल, जनता दल यूनाइटेड ने पुण्यतिथि पर दशरथ मांझी को याद किया. पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दशरथ मांझी को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. उपस्थित पार्टी नेताओं ने दशरथ मांझी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया.
जिसकी अध्यक्षता अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने किया. पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव जीतेन्द्र पटेल ने कहा कि दशरथ मांझी प्रेम निष्ठा समर्पण अनंत ऊर्जा और संघर्ष के प्रतीक थे. बिहार के गौरव पर्वत पुरुष स्वर्गीय दशरथ मांझी जी की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया जो खुशी कि बात है. उन्होंने कहा कि दशरथ मांझी जी के पुण्यतिथि 17 अगस्त 2022 से टोला संपर्क यात्रा का शुभारंभ भी किया गया. टोला संपर्क यात्रा 17 अगस्त से लेकर 6 दिसंबर तक जिले के विभिन्न अनुसूचित जाति के गांव और टोला में संपर्क यात्रा किया जाएगा.  जनता दल यू परिवार को इस बात का गौरव है कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों का बिहार में अमलीजामा पहनाया. न्याय के साथ विकास के संकल्प के तहत सरकार ने सदियों से वंचित अनुसूचित जाति के समग्र उत्थान के लिए दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की. जिससे यह समाज विकास की मुख्यधारा में आ सका. इस अवसर पर जनता दल यू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेश पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में समाज में शांति सुरक्षा और अमन चैन का जो माहौल बना. उसका सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित वर्ग को मिला. क्योंकि यही वर्ग सामाजिक उत्पीड़न का सबसे ज्यादा शिकार रहा है. संविधान में अनुसूचित वर्ग के लिए जो व्यवस्था की गई है उसका पर्याप्त लाभ इस वर्ग को नहीं मिल पा रहा था. नीतीश कुमार ने अपने अथक प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति से संभव करके दिखाया. पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के सामाजिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल एवं हर घर तक पक्की गली नली का निर्माण निश्चयो के क्रिया नियमन हेतु वार्ड के चयन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कि अधिक आबादी वाले वार्ड को प्राथमिकता दी जाती है. राजनैतिक उत्थान की बात करें तो स्थानीय निकाय में एकल पद सहित अनेक पदों पर आरक्षण का प्रावधान किया गया है. इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र यादव, पप्पू वर्मा, सहजानंद पासवान, केडी सिंह, गुड्डू पटेल, विनोद चौधरी, राम ब्रिज पासवान, राजू चौधरी, संतोष पासवान, कृष्णा पासवान पवन पासवान संजय निषाद आलोक पटेल सहित अनेकों लोग उपस्थित थे.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...