Wednesday, August 17, 2022

जीविका के द्वारा रोजगार मेला का किया गया आयोजन




जीविका के द्वारा रोजगार मेला का किया गया आयोजन


 कलेर से अरविंद कुमार की रिपोर्ट

कलेर|बुधवार को जीविका प्रखंड क्रियावनयन इकाई कलेर के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय कौशल्य योजना के अंतर्गत कलेर  मॉडल हाई स्कूल परिसर में  रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया| मंच का संचालन प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रमोद कुमार के द्वारा किया गया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रविंद्र कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक प्रियंका गुप्ता  एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूनिस सलीम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया| रोजगार मेले में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त रविंद्र कुमार ने कहा कि बहुत युवा आगे की नियमित पढ़ाई नहीं कर पाते और घर पर बेरोजगार ही रहते हैं, या असंगठित क्षेत्र में रोजगार करने को विवश रहते हैं, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार मेला के माध्यम से संगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसर लाभकारी हो सकता है |उन्होंने जीविका दीदियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहा| रोजगार मेले में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही| लोग विभिन्न काउंटर पर पूछताछ कर जानकारी का लाभ लेते रहे रोजगार मेला में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया| मेले में कुल 29 युवक एवं युवतियों को उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक के द्वारा रोजगार ऑफर लेटर दिलाया गया| इस मेले में युवाओं को सीधे रोजगार प्रदान करने हेतु कुल 11 कंपनियों प्रशिक्षण सह  रोजगार हेतु 8 प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट एजेंसी प्रशिक्षण  सह  स्वरोजगार हेतु भाग लिया| कुल  119 लोगों को सीधे रोजगार हेतु निबंधित किया गया| 457 लोगों ने प्रशिक्षण सह   रोजगार के लिए निबंधन  कराया| श्रम विभाग अरवल के द्वारा एक का स्टॉल लगाया गया था जिसमें ईश्रम कार्ड बनाने को लेकर जीविका दीदियों को जागरूक किया गया| मौके पर बड़ी संख्या में जीविका- दीदियों एवं युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया रोजगार मेला में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत संभावित अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में कौशल पणजी रजिस्टर में अच्छा विवरण दर्ज करवाया| मेले में अरवल जिले के सभी प्रखंड से युवाओं बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर  जीविका जिला कार्यालय के सामाजिक प्रबंधक सुरेश चौधरी, सूक्ष्मवित प्रबंधक राजू पासवान ,रोजगार प्रबंधक नीलम कुमारी, एसजेवाई नोडल निशा रानी, प्रशिक्षण पदाधिकारी अमृता कुमारी सहित जीविका  संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे|

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...