शराबियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई से आम लोगों को मिल रहा राहत
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी (अरवल) बीते दिन आरक्षी अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार पूरे जिले में शराबियों के खिलाफ प्रशासन के द्वारा सघन अभियान चलाया l इसी निर्देश के आलोक में शहर तेलपा ओपी अध्यक्ष फूलचंद यादव के नेतृत्व में ओपी क्षेत्र के आजाद नगर गांव में शराब पीने वालों पियक्कड़ के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई जिसमें 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई। सभी अरवल जिले के निकटवर्ती जिला औरंगाबाद के बताये जाते है l इनकी गिरफ्तारी साबित करता है कि आजाद नगर शराब कारोबारियों का बहुत बड़ा जमावड़ा है क्योंकि शराब पीने वाले सिर्फ निकटवर्ती ग्राम के नहीं है बल्कि दूर-दराज से भी शराब पीने एवं शराब के कारोबारी यहां आकर अपने कारोबार को अंजाम देते हैं। मद्य निषेध कानून के तहत जो सरकार का निर्देश प्राप्त हुआ है उसमें शराब पीने वालों के ऊपर आर्थिक दंड लगाकर जमानत देने की बात आई । प्रशासन के द्वारा शराब पीने वालों पर अगर इसी तरह से कार्रवाई होते रहा तो बहुत हद तक शराब के धंधे में लिप्त लोगों पर लगाम लगाई जा सकती है। क्योंकि जब बाजार में खरीदने वाले लोग ही नहीं आएंगे तो बाजार स्वतः समाप्त हो जाएगा। इसलिए आम लोगों यह सरकार से एवं प्रशासन से मांग है कि इस तरह की कार्रवाई होनी चाहिए जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। ओपी अध्यक्ष शहरतेलपा फूलचंद कुमार यादव ने कहा कि प्रशासन समाज को शराब मुक्त बनाने को प्रतिबद्ध है और उसके लिए अक्सर शराबीयों एंव शराब व्यवसाय में शामिल लोगो पर प्रशासन का डंडा चलता रहेगा।
