Friday, August 19, 2022

इमामगंज बाजार में ज्वेलर्स दुकानदार को चाकू घोप कर किया जख्मी.

इमामगंज बाजार में ज्वेलर्स दुकानदार को चाकू घोप कर किया जख्मी.



 बंसी से राकेश कुमार की रिपोर्ट


चाकू हाथ में ली भागने के दौरान ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा



वंशी (अरवल) इमामगंज बाजार में ज्वेलर्स दुकानदार पुखराज खत्री को देर शाम एक युवक ने चाकू से वार कर बेहद जख्मी कर दिया जख्मी को चाकू मारकर युवक भागने के क्रम में ग्रामीणों एवं व्यवसायियों ने दबोचा जानकारी के अनुसार जख्मी आभूषण व्यवसाय पुखराज खत्री इमामगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास अपनी दुकान को बंद कर रहे थे इसी बीच युवक ने पीछे से चाकू से वार कर दुकानदार को जख्मी कर दिया जख्मी हालत में दुकानदार पुखराज खत्री को ग्रामीण व्यवसाई की मदद से निजी चिकित्सक भी इलाज करवाई गई. घटना की सूचना  खीरीमोड थाना को दी गई.पकड़े गए युवक जख्मी पुखराज खत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं जो कुछ दिन पूर्व इमामगंज बाजार पुखराज खत्री की दुकान में कारीगर का काम करता था फिलहाल दुकान से काम छोड़ कर घर रह रहा था शुक्रवार को शाम 7:30 बजे दुकान बंद करने के दौरान चाकू से वार कर दुकानदार पुखराज खत्री को जख्मी कर दिया

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...