औरंगाबाद से रूपेश कुमार की रिपोर्ट
मदनपुर थाना क्षेत्र के वार गांव की जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि युवती संजू कुमारी दोनों आंख सूर बचपन से ही है जिसको लेकर घर की वॉछ् बनी है इसी कारण भाई भौजाई हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित करते रहते हैं आज यह मामला और तूल पकड़ लिया जिसके बाद भाई भौजाई ने मिलकर युवती को लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी जिससे युवती अधमरा स्थिति में जमीन पर गिरी पड़ी थी बाद मां ने उसे देखा तो आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां की उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है इधर युवती के माँ ने बताया कि भाइयों भौजाई के द्वारा युवती को हमेशा मारपीट करते रहते हैं और घर से निकाल देने की धमकी भी देते हैं जिसको लेकर कई बार थाने के चक्कर भी लगा लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है
