परासी थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक किया गया।
कलेर से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
परासी थाना अध्यक्ष संजित सिंहके नेतृत्व में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें परासी थाना क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले गांव के लोग मौजूद थे। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व मुस्लिम भाइयों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि किसी भी धर्म से संबंधित पर्व महत्वपूर्ण होती है। इसलिए लोगों को चाहिए कि एक दूसरे को सहयोग कर शांतिपूर्वक त्यौहार को मनाएं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर देखा जाता है कि ऐसे अवसर पर कुछ असामाजिक तत्व के लोग अवसर तलाशते हैं। इस तरह के लोग समाज को बदनाम करना चाहते हैं इसलिए आप लोगों से सुझाव मांगा जाता है कि वैसे लोगों को नाम चिन्हित कर प्रशासन को मदद करें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व से चली आ रही मुहर्रम पर्व को लेकर कमेटियों को मोहर्रम का जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस निर्गत किया गया है। जिसका पहले से रूट चार्ट बना हुआ है। इस मौके पर उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि ताजिया जुलूस के दौरान रूट चार्ट में बदलाव न करें। थाना अध्यक्ष संजित सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की व्यवस्था किया गया है। त्योहार के दौरान अफवाह पर ध्यान ना दें अगर ऐसा कोई व्यक्ति करता है तो पुलिस को सूचित करें। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि के अलावे आम लोग उपस्थित थे। वही बैठक का मॉनिटरिंग सब इंस्पेक्टर विकास कुमार कर रहे थे वही सभी क्षेत्र के चौकीदार उपस्थित थे।
