Friday, August 5, 2022

विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया


 शिवसागर रोहतास से अशोक कुमार की रिपोर्ट

शिवसागर /रोहतास स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत उल्हो में मुखिया मनोज कुमार पासवान के नेतृत्व में रोजगार सेवक विमलेश कुमार का विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय मुखिया मनोज कुमार पासवान में विदाई समारोह में आसपास से आए प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विमलेश कुमार का कार्यकाल अति सराहनीय रहा। इस अवसर पर उल्हो पंचायत सरपंच सरोज कुमार, मनरेगा जे ई राकेश कुमार, वर्तमान रोजगार सेवक नीरज कुमार, आवास सहायक सुधीर कुमार, कार्यपालक सहायक रोहित कुमार, उप मुखिया शिवबचन सिंह, वार्ड नंबर 2 देवेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 4 धीरज कुमार अन्य लोग उपस्थित रहे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...