Friday, August 5, 2022

थाना में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक मोहर्रम पर्व में हुड़दंग पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर थाना अध्यक्ष

थाना में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक 


 कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट

मोहर्रम पर्व में हुड़दंग पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर थाना अध्यक्ष



कुर्था थाना परिसर में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व को लेकर  समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जियाउल हक ने किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारा के साथ मनाएं हुड़दंग ना करें किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें डीजे पर प्रतिबंध रहेगा बिना परमिशन को जुलूस नहीं निकाले वहीं थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि पुलिस आप लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगी हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं होगी सभी मुसलमान भाइयों से शांति माहौल में आपसी भाईचारा के साथ पर मनाने की अपील किया खासकर हिंदू भाइयों से भी आपसी सौहार्द बना कर इस पर्ब मैं सहयोग करने की बात कही ताकि आपसी भाईचारा बना रहे इस मौके पर खालिक अंसारी जमालुद्दीन अंसारी ओम प्रकाश वर्मा जिला परिषद महेश यादव मंटू शर्मा सच्चाई पंचायत मुखिया किशोरी साव अरशद करीम समेत कई बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...