Saturday, August 27, 2022

बसपा ने संगठन विस्तार किया

बसपा ने संगठन विस्तार किया


 अरवल से सिराज अख्तर की रिपोर्ट

अरवल, बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यकर्ता बैठक सह प्रशिक्षण शिविर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोदानी सिंह महाविद्यालय में संपन्न हुआ. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अरवल में एक सशक्त संगठन के रूप में कार्य कर रही है. और आगे भी करेगी. आज बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई द्वारा बड़े स्तर पर पदाधिकारियों का चयन किया गया. ओमप्रकाश सिंह को संगठन मंत्री, मंटू यादव को अरवल,  वीरेंद्र कुमार दास को करपी प्रखंड उपाध्यक्ष, समद अंसारी को करपी प्रखंड उपाध्यक्ष, जिला कमेटी में जयप्रकाश, शिवा,धार चंद्रवंशी एवं अन्य लोगों को मनोनीत किया गया.
 बैठक को संबोधित करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र कुमार दास विधानसभा अध्यक्ष  संजय रविदास शेखर भारती एवं

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...