Friday, August 19, 2022

पुलिस ने 5 शराबी के साथ अन्य केस के तीन फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर भेजे गये जेल।

पुलिस ने 5 शराबी के साथ अन्य केस के तीन फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर भेजे गये जेल। 


 रोहतास से ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

चेनारी (रोहतास) थानाअंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे छापामारी अभियान के क्रम में गुप्त सुचना के आधार पर विभिन्न जगहों से त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर तेलारी बाजार से जैनुदीन अंसारी, राम प्रवेश डोम, फुलवरिया से विजय कुमार सोनी पि॰ बैजनाथ प्रसाद सोनी, कर्मा गांव के पिंटू डोम, लल्लू डोम पिता- स्व फगुनी राम सभी थाना चेनारी जिला रोहतास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही अन्य मामलों मे अलग अलग केस के तीन फरार अभियुक्त बैजनाथ साह पिता सूर्यवंश साह ग्राम-  मल्हीपुर, हीरा साह पिता- गुलाब साह, ग्राम- सिंहपुर एवं भोला के टोला गांव निवासी सीताराम बिंद के 40 वर्षीय पुत्र रामखेलावन बिंद सभी थाना चेनारी जिला रोहतास को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने दी।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...