भाकपा माले के विधायक महानंद सिंह ने नगर परिषद के पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश
विधायक के अनुशंसा पर बना शौचालय एवं पीसीसी का किया उद्घाटन
भाकपा माले के राज्य स्थाई समिति के सदस्य सह विधायक महानंद सिंह ने नगर परिषद क्षेत्र में उन्हीं के अनुशंसा पर निर्माण किए गए कई योजनाओं का उद्घाटन किया.
विदित हो कि नगर परिषद क्षेत्र में शौचालय एक भी सार्वजनिक तौर पर बना हुआ नहीं था. उन्होंने 4 शौचालय निर्माण कराने का अनुशंसा नगर परिषद को किया था. जिसमें एक पूर्ण रूप से तैयार हो गया है शेष का काम जोरो से जारी है. इसके अलावा मोथा एवं सुधीर कुमार के घर के पास पीसीसी का कार्य संपन्न हुआ. यह नगर परिषद क्षेत्र के जरिए बनवाया गया है जिसका अनुशंसा भाकपा माले के विधायक महानंद सिंह ने की थी. उसी का उद्घाटन उनके द्वारा किया गया.
इसके अलावा आरटीपीएस सेंटर का उद्घाटन भाकपा माले के विधायक ने नगर परिषद कार्यालय में किया. वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के दौरान होल्डिंग टैक्स काशर्त रखना कहीं से उचित नहीं है. इसलिए होल्डिंग टैक्स अलग मामला है और मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र बनाना अलग मामला है. शर्तो के साथ जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना उचित नहीं.
उन्होंने कहा कि एनएच 110 पर भगत सिंह चौक पर जलजमाव की समस्या एक हद तक समाधान हो सका है. लेकिन नाला निर्माण की प्रक्रिया अभी भी बाकी है. उन्होंने पुरानी अरवल एवं खनगाह के रोड को तत्काल निर्माण करवाए जाने जोर दिया
