अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा जोरदार सड़क पर प्रदर्शन किया गया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पुरे देश के सभी जिलों में बेतहाशा महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस पार्टी ने किया सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन
अरवल जिला कांग्रेस द्वारा आज निकाले गए प्रर्दशन के बाद सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के इतिहास में पहली बार खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लागू कर केन्द्र सरकार ने आम लोगों के पाॅकेट पर करारा प्रहार किया है। जब मंहगाई पर सरकार से विपक्ष सवाल पुछता है तो हिन्दू मुस्लिम और पाकिस्तान की बात की जाती है, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि केंद्र में बैठी अहंकारी भाजपा सरकार के 10 वर्ष बीतनें को हैं, प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ रोजगार का वादा था, लेकिन इतनें वर्षों में 20 लाख भी रोजगार युवाओं को नहीं मिल पाया है, जबकि 28 लाख कार्यरत लोगों को रोजगार से वंचित कर दिया गया है। आजादी के बाद की यह पहली सरकार है जिसने दूध, दही, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों पर जबरन जीएसटी थोपकर सभी वर्गों को परेशान करने का कार्य किया है ।
जिला पार्षद रंजन यादव ने कहा कि आजादी के 75 वें महोत्सव पर घर घर तिरंगा कार्यक्रम भाजपा चला रही है जिसने अपने सांगठनिक कार्यालय आरएसएस में विगत 52 सालों तक राष्ट्रीय ध्वज तक नहीं फहराया। पूर्व के आरएसएस के नेताओं जैसे गोलवलकर, सवारकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रीय आन्दोलन में सहयोग नगण्य रहा उनके लिए तिरंगा एकमात्र वोट का जरिया है, राष्ट्रप्रेम नहीं। प्रवर्तन निदेशालय, ईडी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आज केंद्र की तानाशाही सरकार ईडी का मुखावटा पहनकर द्वेषपूर्ण राजनीति कर रही है, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया, राष्ट्रीय नेताओं यथा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के आवास का घेराबंदी कर के सरकार ने अघोषित आपातकाल का नजारा पेश कर दिया है। आज ईडी भाजपा के लिए इलेक्शन डिपार्टमेंट बन चुका है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा जी के नेतृत्व आज हुए जोरदार प्रदर्शन का नेतृत्व किया जबकि जिला पार्षद रंजन यादव, कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा, प्रो मदन यादव, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर, कुर्था प्रखंड अध्यक्ष डॉ रामबिनय सिंह यादव, बंशी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो कैफ, संजय कुमार सिन्हा,बजरंगी जी, भोलानाथ गोस्वामी, अरूण कुमार भारती, लालमणी भारती, अशोक यादव, इसलाम अंसारी, सुनील कुमार, किशोरी सिंह, सेजाम खान, जफर खान, मुन्नु मल्लिक, जयजीत कुमार, सहीत सैकड़ों लोग शामिल होकर सरकार बिरोधी नारे लगायें,
