Friday, August 5, 2022

प्रधान सचिव पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग बिहार सरकार के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि सिंचाई व्यवस्था डीजल अनुदान से संबंधित समीक्षा की गई

प्रधान सचिव पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग बिहार सरकार के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि सिंचाई व्यवस्था डीजल अनुदान से संबंधित समीक्षा की गई 


रोहतास चीफ ब्यूरो दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

सासाराम (रोहतास) प्रधान सचिव ,पिछड़ा एवम अतिपिछड़ा विभाग ,बिहार सरकार,–सह–प्रभारी सचिव रोहतास जिला के द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि,सिंचाई व्यवस्था,कृषि कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति,डीजल अनुदान स्कीम,इत्यादि से संबंधित समीक्षा की गई। VC में जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेन्द्र कुमार के साथ संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता,आपदा प्रबंधन प्रभारी रामरंजन सिंह भी उपस्थित थे।
1. VC में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलांतर्गत सोन नदी से पानी छोड़ने से सिंचाई व्यवस्था का लक्ष्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।
2. जिला में कृषि फसल आच्छादन लगभग 76% हो गया है जो कि काफी अच्छी प्रगति है तथा अगले 2–3 दिनों में इसका लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
3. AG फीडर में विद्युत आपूर्ति जुलाई के महीने में औसत लगभग 392 घंटे था ,जो की अगस्त में बिहार सरकार का 16 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लक्ष्य के अनुरूप 16घंटे 13 मिनट प्रति दिन दिया जा रहा है।
4. डीजल अनुदान स्कीम में जिलांतर्गत अब तक 23 आवेदन प्राप्त हो गए है, अधिक से अधिक किसानों को लाभ देने हेतु जिलाधिकारी द्वारा सभी कृषि समन्वयक के साथ बैठक भी की गई है।
5. VC के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों में तत्परता तथा लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतू  आवश्यक दिशानिदेश दिए गए।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...