Friday, August 5, 2022

पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार। भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में सासाराम

पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार। भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में सासाराम


चेनारी (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध शराब, सेवन, निर्माण, भंडारण, कारोबार, परिवहन, शराब धंधेबाज, माफियाओं एवं कारोबारीयों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर धड़पकड़ किया जा रहा है इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर शाहपुर गांव से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने जानकारी देते हुए बतया कि शराब सेवन के आरोप में सुशील सिंह उम्र 35 वर्ष पिता केदार सिंह ग्राम शाहपुर थाना चेनारी जिला रोहतास को शराब के नशे में उक्त को उसके गांव से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। सीएचसी चेनारी में में आरोपी का अल्कोहल जांच कराने पर चिकित्सकों द्वारा अल्कोहल की पुष्टि किये जाने पर उक्त आरोपी के विरुद्ध बिहार मध निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम कानून के सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उक्त को न्यायिक अभिरक्षा में सासाराम भेज दिया गया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...