Saturday, August 6, 2022

रामपुर चौरम एवं करपी थाना में लगाया गया जनता दरबार

रामपुर चौरम एवं करपी थाना में लगाया गया जनता दरबार


 करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट

 करपी (अरवल) जनता के भूमि से संबंधित समस्याओं को लेकर करती थाना एवं रामपुर चौरम थाना में शिव संजय कुमार के द्वारा जनता दरबार लगाकर समस्या का निपटारा किया गया वहीं रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष मनोज कुमार कुमार के देखरेख में 4 फरियादियों को भूमि विवाद से संबंधित मामला को निपटारा किया गया वही बस्ती बीगहा, खुद राशि,हरना, खभैनी का एक एक मामला का निष्पादन किया गया वही करपी थाना में एक विवाद को सलटाना चाहा लेकिन दोनों पक्ष का जमीन से संबंधित कागजात ना होने के कारण यह मामला मजेदार में फंसी हुई है वही करती शिव संजय कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में सामंजस्य बनाकर खेत के कागजात लेकर अगला शनिवार को आए हैं और दोनों खुशी-खुशी आपस मिलकर घर जाएं  l

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...