Monday, August 1, 2022

अनियमित बिजली आपूर्ति से क्षेत्र के लोग परेशान 



सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों की 




करपी (अरवल) बिजली की अनियमित आपूर्ति से प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ता काफी परेशान दिख रहे हैं  लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं पिछले लगभग एक सप्ताह से बिजली की स्थिति इतनी जर्जर हो गई है कि हर आधे घंटे पर दो-तीन घंटे के लिए बिजली गुल हो जा रही है. जिससे आम जनों की परेशानी काफी बढ़ गई है. इन्वर्टर चार्ज नहीं होने के कारण वह भी जवाब जवाबी जवाब दे दिया है. भीषण गर्मी एवं उमस के कारण लोग परेशान तो है ही ऊपर से बिजली का आना-जाना लोगों की समस्याओं को और अधिक बढ़ा दी है. सबसे ज्यादा समस्या का सामना विद्यार्थियों और गृहणियों को करना पड़ रहा है. विद्यार्थी को पढ़ाई बाधित हो ही रही है तो गृहणियों को टी. वी. पर प्रसारित होने वाले सीरियल. बिजली पर निर्भरता लोगों की काफी बढ़ गई है. लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे. बिजली विभाग के कर्मी ने बताया कि खजुरी पावर स्टेशन में माली फीडर के ट्राँसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण रोटेशन के अनुसार बिजली दी जा रही है. कई दिन बीतने के बाद भी सुधार नहीं किया गया है.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...