Saturday, August 6, 2022

हेड लाइन--- सासाराम टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

हेड लाइन---  सासाराम टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन


शिव सागर से जिला संवाददाता अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

शिवसागर/रोहतास--- शिवसागर थाना क्षेत्र के मलवार गेट के एनएच 2 पर आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमा रोडिज कंपनी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर सह निःशुल्क हेल्थ चेकअप  का आयोजित कैंप लगाकर किया गया है।सोमा रेडिसन कम्पनी के द्वारा  निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय के आस पास के गांवों के आमजनों की  आंखों की जांच कर मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई। नारायण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सहयोग से  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। टॉल प्रबंधक निशांत राज ने कहा कि रक्तदान शिविर में  लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। आपके द्वारा दिया गया रक्तदान से कई जरूरतमंद बहुत सारी जिंदगी को बचाया जा सकता है। सासाराम टोल प्लाजा पर निशुल्क जांच शिविर का समय  सुबह 10बजे से दोपहर 2बजे तक चला। प्रखंड क्षेत्र से है बहुत सारे ग्रामीण जनता को निशुल्क जांच कर मुफ्त दवा वितरण किया गया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...