अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल गया से पटना लौटने के क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान को किंजर बाजार में अरवल ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन के नेतृत्व में अंगवस्त्र एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया । स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि सांसद चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को अपार जनसमर्थन मिल रहा है । सांसद चिराग पासवान के विकसित बिहार , सुंदर बिहार बनाने के संकल्प के साथ आशाभरी निगाहों से बिहार के लोग सांसद चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में लोग देख रहे है । स्वागत करने वाले लोजपा रामविलास के नेताओं में ज़िला सचिव भीम पासवान , ज़िला कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार , दीपक कुमार , रामानन्द पासवान , डॉक्टर उपेन्द्र कुशवाहा , सचितानंद सिंह ,बीरेन्द्र पासवान , बेसलाल पासवान ,सदाम खां , नाथुन पासवान , मणि कुमार यादव , मुकेश कुशवाहा , देवेन्द्र पासवान सहित सैकड़ों लोग मुख्य रूप से शामिल हुए ।
