शहादत समारोह में भाग लेने पहुंचे सहकारिता मंत्री ने की गणेश पूजा
अरवल से सिराज अख्तर की रिपोर्ट
अरवल बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव शनिवार को शहादत समारोह में भाग लेने के लिए अरवल पहुंचे इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश सचिव राम आशीष रंजन युवा राजद नेता प्रवीण यादव के नेतृत्व में द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब पूजा समिति और आरजेडी कार्यकर्ता पटना अरवल बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पहुंचे जैसे ही मंत्री का काफिला अरवल बॉर्डर पहुंचा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया इसके बाद मंत्री गणेश पूजा में भाग लेने के लिए अरवल काली मंदिर स्थित पूजा पंडाल पहुंचे जहां पुजारी ने गणेश पूजा करवाया मंत्री ने विधि विधान के साथ पूजा अर्पण की और प्रसाद ग्रहण करने के बाद सहादत समारोह में भाग लेने के लिए वालिदाद खभइनी मोड़ पहुंचे जहां विजय यादव की 13वीं सहादत समारोह में भाग लिया मंत्री ने विजय यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसके बाद छात्र छात्राओं के बीच कॉपी कलम किताब का वितरण किया गया। मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जो भी कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर बैठकर मुरैठा बांधकर चलते हैं इससे गलत संदेश जाता है ऐसा ना करें और यातायात नियम का पालन करें उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन में एंबुलेंस को ना रोके तोड़फोड़ ना करें छोटे छोटे वाहनों में परिवार के साथ आने जाने वाले लोगों को रास्ता दें। शादी के साथ सेवा भावना के साथ आंदोलन करें विपक्षी दल के लोग उम्मीद लगा कर बैठे रहते हैं और जानबूझकर ऐसा करने पर मजबूर करते हैं ताकि महा गठबंधन सरकार को बदनाम किया जाए और जंगलराज जंगलराज ऑल आते रहे इन सब चीज से कार्यकर्ताओं को बचाना है और महा गठबंधन सरकार के सच्चे सिपाही बनकर सादगी के साथ कार्य करना है। इस मौके पर एमएलसी रामबली चंद्रवंशी विधायक विनय यादव पूर्व विधायक रविंद्र सिंह जिला परिषद सदस्य अरविंद कुमार इंदु देवी जहानाबाद के पूर्व विधायक मुनीलाल यादव जदयू नेता सुभाष चंद्र यादव बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।

