मध्यान्ह भोजन में अनियमितता को लेकर बच्चों ने किया सड़क जाम
छोटे बच्चे मीनू के अनुसार मांग रहे थे खाना और शिक्षक बना रहे थे बहाना
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी (अरवल) किंजर थाना क्षेत्र के परियारी बाजार स्थित, बुनियादी विद्यालय में इन दिनों मध्यान्ह भोजन में लगातार हो रही अनियमितता को लेकर, विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे उग्र हो गए और मामला विद्यालय से चलकर एनएच 110 की जाम तक पहुंच गई। बच्चों को विद्यालय में प्रतिदिन, मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिल रही थी, जिस पर बच्चे प्रतिदिन मीनू के अनुसार भोजन की मांग कर रहे थे, लेकिन छोटे-छोटे बच्चों को बहला-फुसलाकर प्रतिदिन बहाना बनाकर मीनू के अनुसार भोजन नहीं दी जा रही थी, वही शनिवार को मीनू के अनुसार भोजन न मिलने पर, विद्यालय के छोटे-छोटे छात्र छात्राएं उग्र हो गए और राष्ट्रीय मार्ग 110 को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई। बच्चे सिर्फ मीनू के अनुसार ही मध्यान्ह भोजन मांग कर रहे थे, वही जाम की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली, सूचना मिलते ही, किंजर पुलिस जाम स्थल पर पहुंच कर बच्चों को समझा-बुझाकर, सड़क जाम हटवाया साथ ही बच्चों को स्थानीय प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि, आज के बाद मीनू के अनुसार ही भोजन मिलेगा। सड़क जाम करीब एक घंटे तक रही। एक घंटे के जाम में, जाम स्थल के दोनों ओर छोटे, बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गयी, जाम हटने के बाद यातायात सेवा सुचारू रूप से बहाल की गई।
