Tuesday, October 11, 2022

बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए 11 से 23 अक्टूबर तक निःशुल्क नामांकन

बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए



11 से 23 अक्टूबर तक निःशुल्क नामांकन


 करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट


करपी (अरवल) स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल हाजीपुर में बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य के.पी. सिंह के द्वारा किया गया. इस दौरान विद्यालय के व्यवस्थापकआर.भी.सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है. बेटियां भी बेटों की तरह हर कार्यक्रम में अपना दायित्व निभा  रहे हैं .जिस तरह से बेटा अपने देश के विकास में मदद कर रहे है. उससे कम नहीं है बेटियां, बेटियां भी हर क्षेत्र में अपना नाम रौशन कर रही है. हमारे देश के बेटियां देश के उंचे पद पर कार्य कर रही है.प्राचार्य के.पी.सिंह लोंगों जानकारी देते हुए कहा कि गरीब, अनाथ बालिका के शिक्षा के लिए विद्यालय विशेष कार्य कर रही है. 11 से 23 अक्टूबर तक बच्चियों का नामांकन निःशुल्क होगा. ताकि बच्चियां भी शिक्षा में आगे रहे.नामांकन के विशेष जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय में आकर कर संपर्क करें l

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...