Tuesday, October 11, 2022

बार-बार बारिश होने से किसान परेशान

बार-बार बारिश होने से किसान परेशान 


  करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट

 करपी  (अरवल) किंजर इलाके में हर दो-चार दिनों पर बारिश हो जाने से किसानों में परेशानी बढ़ गई है कारण कि इस वर्ष बारिश काफी कम होने से जिन खेतों में धान नहीं रोपा गया है उन खेतों में घास काफी बढ़ गया है किसान राम उग्रह यादव राजकुमार पासवान राम नारायण भगत शत्रुघ्न सिंह का कहना है कि खेत सूखेगा तब उसकी जुताई होगी खेत समय से नहीं सूखने से आलू तेलहन की फसल लगाने में देर हो रही है जिसके चलते अधिकतर किसानों में परेशानी है खेतों में काफी मात्रा में घास होने के चलते किसानों को खेत की जुताई कराने में काफी पैसा खर्च आ रहा है इधर डीजल की कीमत बढ़ जाने से ट्रैक्टर की जुताई भी काफी बढ़ गई है जिसके चलते भी किसानों की जेब ढीली हो रही है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...