बेस्ट प्रोगेसिव यूनिट का हुआ उद्घाटन
ग्रामीण क्षेत्र में भी दिखेगा स्वच्छता अभियान का असर। मुखिया
कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
कुर्था अरवल स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सच्चाई पंचायत के गढ़ पर वार्ड नंबर तेरह मैं डब्ल्यूपी यू बेस्ट प्रोग्रेसिव यूनिट बिहार लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बने डब्ल्यू पी यू का विधिवत उद्घाटन सच्चाई पंचायत के मुखिया किशोरी साव ने किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव के नाली गली भी अब चकाचक दिखेगा सरकार की योजनाओं के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में साफ सफाई करने के लिए सरकार के द्वारा कर्मी बहाली की गई है जो अब गांव के गली भी ज्यादा साफ-सफाई दिखेगा और बीमारियों से लोगों को निजात मिलेगी वहीं उन्होंने कहा कि गंदगी एक ही जगह इकट्ठा करके उसे बाहर फेंका जाएगा इसके लिए यह डब्ल्यू पी यू बनाया गया है अपने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर के पास गंदगी नहीं फैलाएं साफ सफाई पर ध्यान दें और बीमारी को दूर भगाएं इसमें सरकार आपका सहयोग करने में जुटी है उसका पालन करने में सहयोग दें तभी गांव स्वस्थ और साफ-सफाई रहेगा इस मौके पर मनरेगा रोजगार सेवक मंजय कुमार सफाई कर्मी समेत गांव के कई महिला-पुरुष मौजूद थे
