सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय में इंटरमीडिएट का सेंटप परीक्षा 11 से
करपी।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के विज्ञापन संख्या 183/ 2022 के निर्देशानुसार इंटरमीडिएट वर्ष 2023 का उत्प्रेषण (सेंटप) परीक्षा सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय करपी में 11 अक्टूबर से शुरू होगी. इसकी जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ललित कुमार ने कहा कि उक्त उत्प्रेषण जांच परीक्षा में जो छात्र छात्राएं शामिल नहीं होंगे उनका वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी नहीं होगा. इसका जिम्मेवार विद्यार्थी लोग खुद होंगे. परीक्षा संबंधित कार्यक्रम महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर जानकारी दी गई है. विशेष जानकारी के लिए कॉलेज में आकर संपर्क करें.
