Saturday, October 8, 2022

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई

 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट


अरवल ,हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस के अवसर पर सदर प्रखंड क्षेत्र के मस्जिदों और मखदूम साहब का मजार को झंडा पताका से आकर्षक ढंग से सजाया गया है उनके जन्मदिवस पर गरीबों के बीच दान देने की तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा उनके बताए हुए रास्ते पर उनके जन्म दिवस के अवसर पर चलने को पैगाम दिया जाएगा इस अवसर पर अरवल के दर्जनों गांव से जुलूस यात्रा निकाली जाएगी जुलूस यात्रा में विधि व्यवस्था को लेकर सदर थाना क्षेत्र के सात जगहों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं 1-4 का लाठी बल 1-4 का सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है जबकि गश्ती दल दंडाधिकारी भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था का जायजा लेंगे पर्व को लेकर सदर थाना को सुरक्षित रखा गया है जबकि शाही मोहल्ला उमैराबाद भगत सिंह चौक सदर ब्लॉक महावीर चौक वासिल पुर एवं सहार पुल पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी लाठी बल एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...