Friday, October 7, 2022

जिला पदाधिकारी द्वारा 50वाँ जिला स्थापना दिवस से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी द्वारा 50वाँ जिला स्थापना दिवस से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक


रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। 


रोहतास (सासाराम) जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा रोहतास जिला के 50 वाँ स्थापना दिवस माह नवम्बर में मनाये जाने की तैयारी हेतु बैठक की गयी, जिसमें उप विकासs आयुक्त, रोहतास, अपर समाहर्ता, रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास एवं जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिले के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा भाग लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी विभागों के द्वारा आगामी स्थापना दिवस के अवसर पर विभागों के द्वारा कराये जाने वाले कार्यक्रमों एवं अबतक के की गयी अन्य सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुये सभी उपस्थित पदाधिकारियों को अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निम्नांकित निर्देश दिया गया :


1. उप विकास आयुक्त, रोहतास, सासाराम एवं प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा तथा स्थापना दिवस के अवसर पर गठित विभिन्न समितियों के नोडल पदाधिकारियो को निदेश दिया गया कि स्थापना दिवस से संबंधित सभी तैयारियों को दिनांक 27.10.2022 तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित किया जाय।


2. स्थापना दिवस के अवसर पर मुशायरा आयोजित कराने का दायित्व अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम को सौंपते हुये उन्हें निदेश दिया गया कि इसके लिये संबंधित व्यक्तियो का कमिटी गठित कर ससमय आयोजित करवाना सुनिश्चित करें।

3. स्थापना दिवस के अवसर पर आमंत्रित किये जाने वाले माननीय मंत्री एवं अन्य अतिविशिष्ठ व्यक्तियों की सूची तैयार करते हुये आमंत्रित कराने का निदेश अपर समाहर्ता, रोहतास, सासाराम को निदेशित किया गया।

4. उक्त अवसर पर जिले में रोहतास गढ़, दुगार्वती एवं तुतला भवानी में सेमिनार का आयोजन कराने निदेश उप विकास आयुक्त, रोहतास को दिया गया है। इसके लिये रोहतास गढ़ के नोडल पदाधिकारी, अनुमडल पदाधिकारी, डिहरी तथा दुर्गावती के लिये नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम को तथा माँ में निदेशक, डी० आर० डी० ए० को नामित किया गया। तुतला भवानी

5. समीक्षा के क्रम में नगर आयुक्त, नगर निगम, सासाराम को निदेश दिया गया कि सासाराम शहर में मुख्य-मुख्य स्थानों पर स्थानीय व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के द्वारा अपना नीजी प्रचार-प्रसार हेतु अनाधिकृत रूप से होडिंग आदि को लगवा दिया गया है, उसे आज ही हटवाना सुनिश्चित करें।

6. बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि पिछले बैठक मे दिये गये निदेशों एवं दायित्वों का निर्वहन निर्धारित समय सीमा के अन्दर करवाना सुनिश्चित करें।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...