Friday, October 7, 2022

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शाखा बैठक गाजीपुर में सम्पन्न

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शाखा बैठक गाजीपुर में सम्पन्न


 करपी से उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट


करपी।सोनभद्र वंशी सुर्यपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गाजीपुर शाखा का  बैठक
कॉमरेड   बिसेश्वर पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हुई .बैठक में मजदूर किसानों के हितों में कई प्रस्ताव पारित हुए.  जिला सचिव कॉमरेड अरुण कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की आज गाजीपुर गांव में खासकर के दलित टोला में दलितों को बैठने के लिए जिले से सामुदायिक भवन पास हो चुका है लेकिन वंशी के अंचला अधिकारी के गलत नीतियों के कारण उस गांव के दलितों को समुदायक भवन नसीब नहीं हो रहा है. अगर अंचला अधिकारी का यही रवैया रहा तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी वंशी  अंचल के अंचल अधिकारी के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी.  जिसकी तारीख की घोषणा शीघ्र किया जाएगा. इस शाखा की बैठक में रामजन्म दास,नथुनी दास,सुनील दास, मिस्त्री दास  के अलावे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...