Saturday, October 22, 2022

रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई घटना की सफल उद्भेदन करते हुए प्रेम प्रसंग में पति की हत्या करने में संलिप्त पत्नी सहित तीन अपराध कर्मियों को कांड दर्ज होने के 72 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को किया निरूध। घटना में प्रयुक्त 4 मोबाइल को भी किया बरामद

रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई घटना की सफल उद्भेदन करते हुए प्रेम प्रसंग में पति की हत्या करने में संलिप्त पत्नी सहित तीन अपराध कर्मियों को कांड दर्ज होने के 72 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को किया निरूध। घटना में प्रयुक्त 4 मोबाइल को भी किया बरामद


रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


डिहरी (रोहतास) आशीष भारती पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण/ कानून व्यवस्था/ विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले में अपराध कर्मियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है चेनारी थाना अंतर्गत 17 अक्टूबर 2022 की रात्रि में अमन कुमार सिंह, पिता मुरली मनोहर सिंह, साकिम-नरैना,थाना- चेनारी, जिला- रोहतास की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा गला दबाकर कर दिया गया था। शव को नरैना गांव के समीप चेनारी शिव सागर एस्टेट हाईवे के किनारे फेंक दिया गया था। इस संदर्भ में मृतक के पिता के लिखित आवेदन के अधार पर चेनारी थाना कांड संख्या 309/22 दिनांक 20•10•2022 धारा 302/34 भा○वि○दा○ दर्ज किया गया था।
आशीष भारती पुलिस अधीक्षक रोहतास को सूचना प्राप्त होते हैं इसे काफी गंभीरता से लिया गया। तथा इस कांड के संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में शामिल अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु थानाध्यक्ष,चेनारी थाना, कांड के अनुसंधानकर्ता, जिला सूचना इकाई एवं अन्य योग्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों का तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम को कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। विशेष टीम के द्वारा उक्त कांड का अनुसंधान पारंपरिक, तकनीकी दृष्टिकोण से किया जा रहा था। परंपरिक, तकनीकी अनुसंधान के क्रम में कमलेश कुमार पिता मुन्ना सिंह ग्राम धर्मदास डिहरी, थाना तरारी, जिला भोजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो यह बात प्रकाश में आया की  मृतक की पत्नी पूनम कुमारी इसकी प्रेमिका है जिससे करीब तीन चार महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तथा दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। जिसको लेकर कमलेश कुमार एवं उनकी प्रेमिका पूनम कुमारी जो मृतक अमन कुमार सिंह की पत्नी है मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचकर अमन कुमार सिंह की हत्या करने की योजना बनाई। योजना अनुसार मृतक के पत्नी पूनम कुमारी द्वारा करवाचौथ पूजा के बहाने अपने पति को हरियाणा से बुलाई एवं दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को अपने प्रेमी कमलेश कुमार से नींद की गोली मंगवाई और रात्रि में भोजन में नींद की गोली को मिला दि जिसे पूरा परिवार खाना खाने के बाद गहरी नींद से सो गया। तदपश्चात मृतक की पत्नी अपने प्रेमी एवं अन्य साथियों को रात्रि में घर पर बुलाकर अपने पति अमन कुमार सिंह पिता मुरली मनोहर सिंह की हत्या गला दबाकर तथा तकिया से दबाकर कर दिया तथा शव एवं साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को चेनारी शिव सागर एस्टेट हाईवे के किनारे नरैना गांव के समीप फेंक दिया गया। परंपरिक तकनीकी अनुसंधान के क्रम में इस घटना में संलिप्त 
1पूनम कुमारी पति स्वर्गीय अमन कुमार सिंह साकिम- नरैना, थाना चेनारी, जिला रोहतास। 2-कमलेश कुमार, पिता मुन्ना सिंह साकिम- धर्मदास डिहरी, थाना- तरारी, जिला- भोजपुर को भोजपुर से 3- शिवम कुमार सिंह पिता राजेश सिंह, साकिम- रसौली थाना पिरो जिला भोजपुर को बिक्रमगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है इसके अलावा एक विधि- विरूद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है इस घटना में प्रयुक्त 4 मोबाइल को भी बरामद किया गया है।  उपरोक्त के द्वारा इस कांड में अपनी अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया है। अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आया कि उक्त हत्या प्रेम प्रसंग में किया गया है उपरोक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है इस मामले में प्रभावी अनुसंधान करते हुए त्वरित गति से अनुसंधान पूर्ण कराकर आरोप पत्र समर्पित कराया जाएगा एवं त्वरित विचारण कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। विशेष टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि घटना के दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा करीब 11- 12 घंटा चेनारी शिव सागर मार्ग को जाम कर हंगामा किया था। जिसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है

गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम व पता

1 पूनम कुमारी पति स्वर्गीय अमन कुमार सिंह ग्राम नरेना थाना चेनारी जिला रोहतास

2 कमलेश कुमार पिता मुन्ना सिंह, साकिम- धर्मदास डेहरी, थाना- तरारी, जिला- भोजपुर।

3 शिवम कुमार सिंह, पिता राजेश सिंह, साकिम- रसौली, थाना पिरो जिला भोजपुर।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...