Sunday, October 16, 2022

सैनिक के शव को विधायक सहित आम लोगों ने दी श्रद्धांजली राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

सैनिक के शव को विधायक सहित आम लोगों ने दी श्रद्धांजली



राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई


 करपी अरविंद कुमार की रिपोर्ट

करपी।भारतीय सेना मे कार्यरत  शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के अषाढी ग्राम निवासी सैनिक श्यामनंदन कुमार उर्फ राम जी  की मृत्यु लंबी बीमारी के कारण बिते दो दिन पूर्व ईलाज के क्रम में अस्पताल में हो गई थी. बिते दिन (रविवार)को सैनिक के शव को लेकर विभाग के अधिकारी उनके गांव पहुंचे. सेना में कार्यरत जवान का शव आते ही परिवार सहित पुरे गांव में मानो मातम छा गया. गमगीन परिवार के चित्कार से उपस्थित सारे लोग रो पड़े. इस घटना की सूचना के बाद पूरे गांव ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय माहौल भी गमगीन हो गया. सुबह उनके पार्थिव शरीर को गांव के चौराहे पर अंतिम दर्शन को रखा गया, जहां अरवल विधानसभा सदस्य कॉमरेड महानंद सिंह,बहुजन समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज यादव,पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल,राजद नेता घनश्याम वर्मा ,राजद किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता लाल बहादुर शास्त्री ,स्थानीय  मुखिया राम इकबाल शाह, सरपंच मिट्ठू साव ,पूर्व जिला पार्षद मधेश्वर राम,माले नेता उपेंद्र पासवान ,पूर्व पंचायत समिति रणविजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य(पूर्वी)राम कुमार राजवंशी सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह , अजय यादव राजेंद्र यादव सुधीर कुमार सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. जनप्रतिनिधि , सामाजिक तथा ग्रामीणो के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित के पश्चात सुबह नौ बजे सैनिक की शव यात्रा प्रारंभ हुई. सैनिक श्याम नंदन कुमार का अंतिम संस्कार पुनपुन नदी के समीप किया गया जहां उनके पुत्र के द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई. शोक के माहौल में अरवल विधानसभा सदस्य कामरेड महानंद सिंह के द्वारा मृतक श्यामनंदन कुमार के नाम पर एक चबूतरे के निर्माण की घोषणा ग्रामीणों के बीच की गई. उपस्थित सारे विभागीय पदाधिकारीयो ने सैनिक को पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...