कलेर प्रखंड में सपा नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि
कलेर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध मधुश्रवान तीर्थ स्थल पर जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सामाजिक नेता मुलायम सिंह यादव को मृत्यु उपरांत श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर पहलेजा पंचायत के मुखिया मुंद्रिका सिंह एवं जयपुर पंचायत के मुखिया राजदेव पासवान अपने समर्थकों के साथ मुलायम सिंह यादव के तैल्य चित्र पर फूल माला के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि 82 साल की उम्र में महान समाजवादी नेता का निधन हो जाने से राजनीतिक जगह में सूनापन आ गई है। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव शिक्षक की नौकरी छोड़कर विशेष उद्देश्य से राजनीति में आए थे और उन्होंने अपने दम पर समाजवादी पार्टी का गठन किया। यही नहीं अपनी कार्य क्षमता के बल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए देश के रक्षा मंत्री तक सफलतापूर्वक कार्य किया। गांव के गलियों से चलकर राजनीति इतिहास का जुझारू राजनेता मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनका उद्देश्य राजनीतिक परंपराओं में गूंज रही है। राजनीति के शिखर तक पहुंचने में उन्होंने अथक संघर्ष किया तभी वह सर्वमान्य रूप से आदर के साथ उन्हें लोग नेता जी कहते हैं। उनका जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के गांव में हुई थी तब शायद किसी को पता नहीं था की या व्यक्ति राजनीति इतिहास का सितारा हो सकता है। उनके द्वारा किए गए कार्य से लोगों को सीख लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर राजद नेता रविंद्र कनौजिया मुखिया मुंद्रिका सिंह राजदेव पासवान कांग्रेस नेता अशोक यादव अरुण यादव रोशन यादव जनार्दन सिंह के अलावे दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
