Saturday, October 8, 2022

अरवल नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी बिजली चोरी का जुर्माना दे चुकी है,

अरवल नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी बिजली चोरी का जुर्माना दे चुकी है,


 अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

 अरवल नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी जब चोरी से बिजली अपने आवास पर जला कर सरकार का राजस्व का चुना लगा सकती हैं और उसके बदला चोरी में पकड़े जाने पर जुर्माना देखकर बरी हो सकती है तो नगर परिषद को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी ,नगर परिषद लूट के कारण अरवल नगर परिषद क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे शाम ढलते ही लोगों को अपने अपने घरों में दुबक कर रहने को मजबूर है,  नगर परिषद क्षेत्र में मच्छर छिड़काव दवा के नाम पर लूट किया जा रहा है, नगर परिषद में सफाई नहीं किया जा रहा है  वार्ड नंबर ,7, 14 ,15 ,16 जब से नाली का निर्माण किया गया है तब से अभी तक एक बार भी नाली की सफाई नहीं की गई है, वार्ड सदस्य का समय काल पूरा होने के कारण कार्यपालक पदाधिकारी को लगाम लगाने वाला कोई नहीं है, कार्यपालक पदाधिकारी मनमाने ढंग से कार्य कर रही हैं एवं जनता के साथ आए दिन  अभद्र व्यवहार करती है, इस संबंध में कई जनता उप मुख्यमंत्री बिहार सरकार कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा नजायज रुपया मांगे जाने वाली रिकॉर्डिंग के साथ से शिकायत कर चुके हैं ,चुनाव के कारण फिलहाल मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है, एक नगर परिषद का स्टाफ ने नाम नही छापने के शर्त पर कहा के जितना भी नगर परिषद में विभागीय कार्य किया गया है उसकी जांच की जाए तो कार्यपालक पदाधिकारी को जेल जाना पड़ सकता है,

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...