Saturday, October 8, 2022

माले नेता नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण रद्द करने को लेकर माले मनाया विरोध दिवस

माले नेता नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण रद्द करने को लेकर माले  मनाया विरोध दिवस





 कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट


कुर्था, आरक्षण को खत्म करने की भाजपाई साजिश नहीं चलेगी,आरक्षण विरोधी भाजपा आर एस एस शर्म करो, अतिपिछडा का प्रेम का ढोंग करना बंद करो, आरक्षण पर हमला नहीं चलेगी, संविधान पर हमला नहीं चलेगी जैसी नारों के साथ भाकपा माले नेताओं ने शनिवार को भाकपा माले कार्यालय से एक जुलूस निकला।  जो कुर्था गया मुख्य मार्ग होते हुए बिरेंद्र विद्रोही चौक पर सभा मे तब्दील हो गया। वहीं सभा को संबोधित करते भाकपा -माले के प्रखंड सचिव कॉमरेड अवधेश यादव ने कहा की निकाय चुनाव में पिछड़ों के आरक्षण को रद्द करना बिहार मे सत्ता से अलग-थलग हो चुकी भाजपाई साजिश का नतीजा है, ताकि गरीब-दलीत, पिछडा - अति पिछड़ा समाज के लोग ऊपर न उठे। माले नेता ने आगे कहा की पटना हाई कोर्ट ने नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों के आरक्षण को गैरकानूनी बताए हुए। आरक्षित सीटों पर चुनाव को रद्द कर दिया है। इसके खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है और दो चरणों वाले संपूर्ण नगर निकाय चुनाव को ही राज्य चुनाव आयोग ने अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। दरअसल नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण भाजपाई साजिश का शिकार हुआ है। वहीं माले नेता ने कहा की माननीय उच्चन्यायालय का कहना है की राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के 2010 के तीन शर्तों वाले फैसले "ट्रिपल टेस्ट" का पालन नही किया। जिनमें आयोग गठन कर निकाय क्षेत्र में पिछड़ेपन की जांच और अन्य दो शर्ते रखी थी और उन शर्तो के अधार पर निकाय चुनाव का आरक्षण तय नहीं किया गया है। इसलिए यह गैर कानूनी है।वहीं हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा था की राज्य चुनाव आयोग आरक्षित सीटों को सामान्य घोषित कर फिर से चुनाव कर सकती हैं परन्तु चुनाव आयोग ने पूरा चुनाव ही रद्द कर दिया। भाजपा के साजिस के तहत हीं कोर्ट ये फैसला सुनाया है। उक्त सभा को संबोधित करते हुए माले नेता सह जिला परिषद सदस्य कॉमरेड महेश यादव ने कहा की सुनने में सुप्रीम कोर्ट की बात ठीक लग सकती है, लेकिन अगर इसकी प्रक्रिया को देखें तो साफ पता चलता है। चुनाव अंतिम चरण में था। प्रत्याशियों की अच्छी खासी पैसा खर्च हो चुका था तथा आर्थिक संकट के इस गंभीर दौर में सरकार और जनता के करोड़ों रुपए खर्च हो चुके थे। इसे रोकना न सिर्फ एक भारी आर्थिक क्षति है, बल्कि स्थानीय स्तर पर कार्यरत लोकतांत्रिक प्रणाली को भी बाधित करना है। इस मायने मे भाजपा एक गरीब, विरोधी, आरक्षण विरोधी है इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना होगा। इस कार्यक्रम में भाकपा प्रखंड कमेटी सदस्य कारु मांझी सुरेंद्र यादव, नगेशर पासवांन, विकाश कुमार, विजय बंजारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...