Saturday, October 8, 2022

दशहरा के शुभ अवसर पर लारी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होने पर लोगों में मायूसी छाई

दशहरा के शुभ अवसर पर लारी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होने पर लोगों में मायूसी छाई


 कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट

कुर्था स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के अहमदपुर हारना पंचायत के लारी गांव में दशहरा के शुभ अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं था लेकिन इस वर्ष दशहरा के शुभ अवसर पर लारी गांव में खेसारी लाल जैसे कलाकारों के द्वारा होने वाले कार्यक्रम इस वर्ष नहीं होने से लोगों में मायूसी छा गई है हालांकि खेसारी लाल के लारी कार्यक्रम की आने की बात को लेकर वीडियो वायरल हो रही है जिससे लोगों में लगा कि इस वर्ष भी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगी लेकिन वह वीडियो पुराना था इस संबंध में अहमदपुर हारना पंचायत के मुखिया अमरेंद्र शर्मा ने बताया कि खेसारी लाल की यह पुरानी वीडियो वायरल हो रही है इस वर्ष लारी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है उन्होंने लोगों को कहा कि पूरे जनता की आशीर्वाद रहा तो अगले वर्ष भव्य कार्यक्रम किया जाएगा

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...