शराब के नशे में दो वारंटी गिरफ्तार
कुर्था अरवल अरवल जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु शंकर त्रिवेदी के द्वारा चलाए गए समकालीन अभियान के तहत रविवार को शराब के नशे में दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कुर्था थाना के पुलिस सबलख सराय गांव निवासी जैकी कुमार उर्फ जेली पिता उमेश साहनी उर्फ पांडे एवं उक्त गाव निवासी सूरज केवट पिता अनिल केवट को शराब के नशे में माने पाकड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वो दोनो काफी दिनों से फरार चल रहा था।
