तीन शराबियों समेत एक वारंटी गिरफ्तार,भेजा जेल
करपी। अरवल पुलिस अधीक्षक हिमांशु शंकर त्रिवेदी के आदेशनुसार चलाए जा रहे, शराब की बिक्री एवं सेवन के खिलाफ अभियान में तीन शराबियों समेत एक वारंटी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में गौरव कुमार, नाला रोड, पटना, धीरज पासवान, ग्राम महदपुरा, थाना किंजर एवं अनीष पासवान, ग्राम हेलालपुर, थाना किंजर, वही न्यायालय अपर जिला सत्र न्यायाधीश जहानाबाद कोर्ट से निर्गत वारंटी मोती साव, घर हाजीपुर, थाना किंजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस अभियान में किंजर पुलिस को मिली सफलता की जानकारी प्रभारी थाना अध्यक्ष पवन कुमार दास ने दी है.
