Monday, October 17, 2022

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में किया गया एक समीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में किया गया एक समीक्षात्मक बैठक


रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


सासाराम (रोहतास) जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त शेखर आनंद की अध्यक्षता में  निदेशक, डी०आर०डी०ए०, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस समीक्षात्मक बैठक में सात निश्चय, पंचायत राज विभाग एवं डी०आर०डी०ए० द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा की गयी एवं  समीक्षोपरंत  निम्नलिखित निदेश दिये गये


• आधार परियोजना अन्तर्गत 32 में से मात्र 22 सेंटर के संचालित होने पर असंतोष व्यक्त किया गया। नोडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि यदि संबंधित ऐजेंसी द्वारा एक सप्ताह के अन्दर सभी सेंटरों को संचालित नहीं किया जाता है तो उन्हें काली सूची में दर्ज करने हेतु विभाग को संसूचित करें ।


• मनरेगा अन्तर्गत मानव दिवस सृजन में महिलाओं की भागीदारी को बढाकर कम से कम 60 प्रतिशत करने का निदेश दिया गया। निदेश दिया गया कि मनरेगा अन्तर्गत वृक्षारोपण संबंधी कार्यों का शत-प्रतिशत eMR निर्गत करने सुनिश्चित किया जाय ।


• जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि नल-जल योजना अन्तर्गत सभी अक्रियाशील योजनाओं को अविलम्ब कियाशील कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही नल-जल की प्रत्येक योजना में IOT डिवाईस का इन्सटोलेशन सूनिश्चित करेंगे। धीमी गति से कार्य करने के लिए संबंधित कार्यकारी ऐजेंसी से स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया ।

• बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत कोआथ एंव कोचस, प्रधानाचार्य आई०टी०आई० अनुपस्थित थे, उन्हें स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...