Tuesday, October 11, 2022

शहर से होते हुए अब गांव तक पहुंची एमएलसी चुनाव की गूंज

शहर से होते हुए अब गांव तक पहुंची एमएलसी चुनाव की गूंज



 कलेर से नौशाद अहमद की रिपोर्ट


कलेर स्नातक एमएलसी चुनाव की गूंज अब गांव की गलियों में गूंजने लगी है। इस दौरान वर्तमान एमएलसी अवधेश नारायण सिंह के पुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व कार्यकारी सदस्य रमन सिंह ने मेहंदिया में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव सिर पर आ गया है जिसका कारण कार्यकर्ताओं को तटस्थ रहने की आवश्यकता है। भाजपा गांव के गलियों से राजनीति करती है इसलिए सभी मंडल अध्यक्ष से निवेदन किया जाता है की वोटर लिस्ट में पारदर्शिता लाएं। तथा इस कार्य को युद्ध स्तर पर करें। उन्होंने बताया कि अगले साल मार्च-अप्रैल में एमएलसी का चुनाव हो जाएगा इसलिए स्नातक सदस्यों को वोटर लिस्ट में ज्यादा से ज्यादा नाम जोड़ने के लिए कवायद किया जाए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिहार प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने भी वोटर लिस्ट में आने वाली कठिनाइयों के बारे में जानकारी लिया। और कहा कि पूर्ण रूप से फार्म को भरकर प्रखंड कार्यालय के कृषि पदाधिकारी को शौंप दें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य आशुतोष कुमार कुंदन पाठक विशेश्वर कुमार मुकेश कुमार शर्मा रवि शर्मा के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...