Sunday, October 9, 2022

विराट क्रिकेट क्लब परासी के तत्वधान में परासी खेल मैदान पर फाइनल दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

विराट क्रिकेट क्लब परासी के तत्वधान में परासी खेल मैदान पर फाइनल दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।





 कलेर अरवल से अरविंद कुमार की रिपोर्ट

अरवल विराट क्रिकेट क्लब परासी के तत्वाधान में परासी खेल मैदान पर अग्निवीर योजनाओं में तैयारी कर रहे युवाओं को लेकर एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सकरी खुर्द के मुखिया पति कुंदन कुमार एवं ग्राम पंचायत कामता के मुखिया प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले रहे युवाओं से परिचय के साथ हरी झंडी दिखाकर फाइनल दौड़ प्रतियोगिता का शुभ आरंभ किया। वही आयोजन कर्ता   नीतीश साहनी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड प्रतियोगिता मे ग्रामीण क्षेत्र के युवा जो सेना भर्ती  के लिए तैयारी करते है।वे युवा काफी संख्या में भाग लेते हैं। और दौड़ की तैयारी पूरी करते हैं पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा के  अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था जो आज फाइनल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सेना भर्ती में अग्निवीर योजना को लाए जाने को लेकर विराट क्रिकेट क्लब परासी के तत्वधान में यह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर परासी के डायरेक्टर संकेश  सर के द्वारा अच्छा योगदान दीया जाता रहा है। और यही कारण है कि ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर के छात्र एवं छात्राओं ने बिहार पुलिस में अपना पंचम फाहराया है। वही ग्राम पंचायत सक्रिय खुर्द के मुख्य अतिथि कुंदन कुमार  ने युवाओं को जोश भरते हुए कहा कि आप लोग की मेहनत और पराक्रम की फल है कि  ग्रामीण क्षेत्र के युवा देश के सुरक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं। और राज्य की सरकार में भी अपना अहम भूमिका निभा रहे हैं वही उन्होंने कहा कि सभी युवा अपने देश और राज्य के साथ साथ अपने परिवार और समाज को भी चौतरफा विकास करने में अपना भूमिका निभा रहे हैं। वही ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर के संस्थापक संकेश कुमार ने कहा कि हमारे कोचिंग से निकले हुए छात्र छात्राओं को जब सेना एवं  पुलिस में सलेक्शन होता है तो मेरा दिल गदगद हो जाता है। पर उन्होंने अपने भविष्य के साथ नेट कोचिंग सेंटर का भी नाम रोशन करने का काम करते हैं। इस फाइनल महादौड प्रतियोगिता में 5 टॉपर  युवाओं को चुना गया इसमें (1) रामपुर कोनी निवासी राहुल कुमार (2) परासी निवासी रिंकू आलम (3) सकरी खुर्द गोडियारी निवासी विक्रम कुमार (4) ढोरहा निवासी आंनीश कुमार (5) एवं अंतिम नीतीश कुमार जो परासी पंचायत के महादे बिगहा निवासी हैं। सभी युवाओं ने फाइनल दौड़ प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है वही सभी प्रतिभागियों को विराट क्रिकेट क्लब परासी के निर्देशक नीतीश साहनी के साथ ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर के संस्थापक संकेश कुमार ग्राम पंचायत सकरी खुर्द के मुखिया पति कुंदन कुमार, ग्राम पंचायत कमता के मुखिया प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, परासी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू कुमार, पंचायत समिति सदस्य राजेश ठाकुर खुर्द पंचायत समिति पति सुनील साहू टुल बाबू के द्वारा  संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को कप, मेडल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर बहुत से काफी संख्या में युवा एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...