अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम- 1989 की बैठक अयोजित
बिहार संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
सासाराम (रोहतास):- अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम की अध्यक्षता मे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनियम -1989 की अनुमंडल स्तरीय बैठक अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम के कार्यलय प्रकोष्ठ मे आयोजित की गयी! बैठक मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलधिकारी (सासाराम अनुमंडल क्षेत्र ), अन्य पदाधिकारी एवं मनोनीत सदस्य / प्रतिनिधि के अतिरिक्त विशेष आमंत्रित जिला कल्याण पदाधिकारी रोहतास सम्मिलित हुए. बैठक मे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनियम -1989 के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि हेतु लंबित मामलो एवं अन्य दी जाने वाली राहत के मामलो की समीक्षा की गयी.

