रामपुर (कैमूर) :-दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर) :- कैमूर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार करमचट थानाध्यक्ष पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार विशेष छापामारी अभियान चलया जा रहा है। इसी क्रम में करमचट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 33लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र अंतर्गत शराब सेवन, बिक्री, परिवहन, तस्करी, व्यवसाय एवं शराब धंधेबाज, तस्कर, माफियाओं व शराब कारोबारी के विरुद्ध बिशेष छापामारी अभियान जा रहा है पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सुदामा पासवान सबार गांव मे अपने घर के पास बैठकर शराब बेच रहा है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुदमा पासवान ग्राम सबार, थाना करमचट , जिला कैमूर को 33 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर शराब तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। सुदामा पासवान काफी दिनों से अवैध शराब के तस्करी में संलिप्त रहा है उक्त तस्कर करमचट थाना कांड सं. 46/21 में शराब तस्करी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।
